बेचारा सांप

केवल अपने बचाव में हमला करता है फिर भी बुरी तरह बदनाम है
कभी इसकी चमड़ी का जूता बनाया गया तो कभी ज़हर से दवा..

शिव का गमछा हुआ तो कभी मॉडल्स की बिकिनी 
ये विष्णु का बेड हुआ तो कृष्ण का डांस फ़्लोर भी..
सांप, snake, mahashivratri, शिवरात्रि, महाशिवरात्रि
कोल्ड ब्लडेड अपराधी शब्द इस्तेमाल कर इसे नीचा दिखाया गया तो कभी शेष नाग बना कर पूजा भी गया..

नाग नागिन की फ़िल्मों से ले के पोर्न तक और snake bite, snake wine, cobra blood wine रुपी नशे तक युवाओं ने भी इसका लुफ्त उठाया..

कभी इच्छाधारी तो कभी मणिधारी बता
पूंजीवादी होने के झूठे इलज़ाम भी लगे..

"सर्प और नारी जितने खूबसूरत उतने ज़हरीले"
से ले कर "ज़हर है की प्यार है तेरा चुम्मा" जैसे
गाने तक पुरुषवादियों ने भी इसका दुरूपयोग किया..

आजकल इसकी तुलना नेताओं से कर पीड़ित
जनता तक इस निरीह पशु का मज़ाक़ बना रही है..

इसे जबरन दूध पिला धर्म परिवर्तित कर सरीसृप
से स्तनपायी बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं ही..

देखिए ज़हरीले लौंडे दूध नहीं पीते कृपया ये अत्याचार ना करें
बाबा को ख़ुश करना है तो बूटी का सेवन कर जम के बौराएँ..
                                                                                
हो भोले नई माने रे नई माने मचल गए नचबे को
सभी को लपक के हैपी शिवा की गोल्डन नाइट..

शिवरात्रि, महाशिवरात्रि, शिवरात्रि 2016, महाशिवरात्रि 2016, shivratri 2016, mahashivratri 2016


Guest Author: चंद्र मोहन 


No comments:

Post a Comment

Facebook Google+ Twitter Buffer Digg Reddit StumbleUpon Scoop.it Flipboard Kindle It Communicate Blogmarks